कोरोना वायरस: चीन से फंसे छात्रों की सकुशल वापसी के लिए CM कमलनाथ करेंगे विदेश मंत्रालय से संपर्क

भोपाल: चीन में फैले कोरोना वायरस की वजह से भारत के 140 छात्र शियान सिटी के कॉलेज में फंसे हुए हैं. उनमें मध्य प्रदेश के भी तीन छात्र हैं. गुरुवार को खरगोन के शुभम गुप्ता और मतीन खान ने वीडियो के माध्यम से मदद की गुहार लगाई थी. जिसके बाद आज सीएम कमलनाथ ने छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से अनुराध करने की बात कही है.

दरअसल, गुरूवार को वीडियो में खरगोन के छात्रों ने तेजी से बढ़ रहे Coronavirus और उससे होने वाली परेशानियों का जिक्र किया था. छात्रों ने वायरस की वजह से कमरे में कैद होने और खाने-पीने की कमी की बात भी कही थी. बता दें कि शुभम गुप्ता और मतीन खान चीन के वुहान में स्थित शियान सिटी के कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. दोनो MBBS-2 के छात्र हैं.

उधर, छात्रों के वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएम कमलनाथ ने चीन से सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए इंतजाम करने की मांग की है.

सीएम कमलनाथ ने आश्वस्त किया कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को कोरोना वाइयस के संक्रमण को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. प्रदेश सरकार ने इससे बचाव व रोकथाम को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हुए है. मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने प्रदेश के सभी अस्पतालों में कोरोना वायरस को लेकर विशेष इंतजाम करने के निर्देश जारी किये हैं.

  • Related Posts

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…