सोमवार को फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लगातार पांचवें दिन जारी रही कटौती

नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 56 पैसे जबकि डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में सात पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और चेन्नई में आठ पैसे जबकि मुंबई में नौ पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 73.04 रुपये, 75.71 रुपये, 78.69 रुपये और 75.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 66.09 रुपये, 68.46 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

उधर, अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 56 डॉलर प्रति बैरल से नीचे तक आ गया है। जिसके बाद आनेवाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…