‘कजरारे’ गाने पर डांस करते हुए गौरी ने मारा शाहरुख को धक्का

नई दिल्ली : बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) फैंस का दिल जीतने में लगे ही रहते हैं. हाल ही में वह अरमान जैन की रिसेप्शन में बीवी गौरी खान के साथ पहुंचे थे. यहां दोनों पति-पत्नी ने मिलकर अपने डांस से धमाल मचा दिया. वीडियो में वह शाहरुख खान को धक्का भी मारती दिख रही हैं, जिसके बाद करण जौहर उनकी जगह ले लेते हैं. शाहरुख-गौरी और करण जौहर का ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीनों ऐश्वर्या-अभिषेक के गाने ‘कजरारे…’ पर डांस करते दिख रहे हैं. हर कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है.

शाहरुख खान लंबे समय के बाद यूं थिरकते दिखाई दिए हैं. 2019 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई. शाहरुख के फैंस को इंतजार है कि वह इस साल किसी नई फिल्म की घोषणा जरूर करेंगे. शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं.

इसके अलावा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी इस मौके पर डांस किया. कभी खुशी कभी गम के गाने बोले चूड़ियां… पर डांस किया. करीना और करिश्मा के साथ भी करण जौहर थिरकते दिखाई दिए.

बता दें कि ऋषि कपूर की बहन और राजकपूर की बेटी रीमा जैन के बेट अरमान जैन ने 3 फरवरी को अनीसा मल्होत्रा से शादी की है. इस शादी के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इनकी रिसेप्शन में कई जोड़े भी पहुंचे जो जल्द शादी कर सकते हैं. इनमें अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, वरुण धवन-नताशा का नाम शामिल है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…