Petrol Rate Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई अच्छी खासी कटौती, जानिए क्या हैं आज के भाव

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल के भाव में आज शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में पेट्रोल व डीजल किस किमत पर बिक रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे की गिरावट हुई है, इससे यहां पेट्रोल का भाव 72.68 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल शुक्रवार को 24 पैसे की गिरावट के साथ 65.68 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कोलकाता की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 21 पैसे की गिरावट के साथ 75.36 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल 25 पैसे की गिरावट के साथ 68.04 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

वहीं, मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 78.34 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल यहां 25 पैसे की गिरावट के साथ 68.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां भी शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल के भाव में गिरावट आई है। यहां पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 75.51 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 26 पैसे की गिरावट के साथ 69.37 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

जयपुर की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 76.53 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.69 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहर नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल व डीजल का भाव जानते हैं। नोएडा में आज शुक्रवार को पेट्रोल 74.45 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.94 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल गिरावट के साथ 72.66 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…