ICC ODI Rankings बल्लेबाजी रैंकिंग जारी, शतक जमाने वाले टेलर चौथे नंबर पर पहुंचे

नई दिल्ली । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के रोस टेलर को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। भारत के कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की बादशाहत कायम है। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर और साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डि कॉक को रैंकिंग में फायदा हुआ है। टेलर एक स्थान का सुधार करते हुए 5वें से चौथे नंबर पहुंच गए हैं। वहीं डि कॉक दो पायदान उपर चढ़कर 9वें से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले तीन स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले जबकि रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम ने भी तीसरा स्थान पक्का कर रखा है। न्यूजीलैंड के रोस टेलर ने साउथ अफ्रीका के पूर्व वनडे कप्तान फाफ डु प्लेसिस को पीछे करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। डु प्लेसिस एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैकिंग

विराट कोहली (भारत) 869 अंक

रोहित शर्मा (भारत) 855 अंक

बाबर आजम (पाकिस्तान) 829 अंक

रोस टेलर (न्यूजीलैंड) 828 अंक

फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका) 803 अंक

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…