Coronavirus: चीन ने WHO के साथ मिलकर की ये महत्वपूर्ण सूचना साझा, जान रह जाएंगे दंग

बीजिंग: चीन (China) ने सोमवार को नए कोरोना वायरस (Coronavirus) निमोनिया के 44000 मामलों का विस्तृत डेटा जारी किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्रेयसस ने उसी दिन जिनेवा में कहा कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रोकथाम और नियंत्रण का सुझाव पेश करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नए कोरोना वायरस निमोनिया के 80 प्रतिशत से अधिक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं.

करीब 14 प्रतिशत मरीजों को निमोनिया और सांस की तकलीफ जैसे रोग लक्षण हैं और करीब पांच प्रतिशत मरीज सांस कमजोर होने, शॉक और अधिक इंद्रियों के रुक जाने से पीड़ित होते हैं. अन्य करीब दो प्रतिशत मरीजों की मौत होती है. मौत होने का खतरा आयु के अधिक होने के साथ बढ़ता है. ट्रेडोस ने कहा कि इन डेटा से नए कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ शंकाओं को दूर किया गया, लेकिन फिर भी कुछ सवाल मौजूद हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ दल चीनी विशेषज्ञों के साथ सहयोग कर रहे हैं, ताकि इन सवालों के जवाब मिल सकें.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…