Petrol Diesel Price Today: डीजल के भाव में नहीं हुआ कोई बदलाव, पेट्रोल में मामूली तेजी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को Diesel Rate में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में कई दिन के अंतराल के बाद मामूली तेजी देखने को मिली। पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर ग्राहकों को पिछले कई दिनों से राहत मिली हुई है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत पांच पैसे की तेजी के साथ 71.94 रुपये हो गई। हालांकि, शहर में Diesel Price 64.65 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

मुंबई में Petrol Price में चार पैसे की तेजी

मायानगरी मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में चार पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। महानगर में एक लीटर पेट्रोल का भाव बढ़कर 77.60 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। शहर में एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको कल की ही तरह 67.75 रुपये का भुगतान करना होगा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल के भाव में शनिवार को पांच पैसे की तेजी दर्ज की गई। शहर में एक लीटर पेट्रोल का भाव शनिवार को 74.58 रुपये प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच गया। डीजल की कीमत 66.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम 68.27 रुपये प्रति लीटर

दक्षिणी शहर चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में पांच पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शहर में पेट्रोल का भाव 74.73 रुपये प्रति लीटर के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, डीजल की कीमत 68.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

गुड़गांव में Petrol Price 72.04 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली से सटे नोएडा में Petrol Price 73.86 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है। डीजल का दाम 64.97 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। गुड़गांव में पेट्रोल का भाव 72.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमत 64.08 रुपये प्रति लीटर पर है। गाजियाबाद में पेट्रोल का दाम 73.73 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। डीजल का दाम 64.84 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…