IPL से पहले Troll हुए MS धोनी और कोहली, चाचा ने पूछा- खेल पाएगा?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का अगला सीजन 29 मार्च को शुरू होने जा रहा है. यह लीग का 13वां एडीशन होगा. आईपीएल 2020 (IPL 2020) का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. हालांकि, अभी इस मुकाबले में एक महीने से भी ज्यादा वक्त है. लेकिन सोशल मीडिया पर लीग की चर्चा शुरू हो गई है. इससे जुड़ा एक विज्ञापन वायरल हो रहा है. इसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और एमएस धोनी का मजाक उड़ाया गया है. वीडियो में एमएस धोनी (MS dhoni) की तस्वीर देखकर एक बुजुर्ग पूछते हैं, ‘खेल पाएगा?’

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. यह लीग के शुरुआती विज्ञापनों का हिस्सा लग रहा है. आईपीएल के इस विज्ञापन में कोई ऑफिस दिख रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग कई फाइल लेकर चल रहा है. अचानक उसका संतुलन बिगड़ता है और फाइलें गिर जाती हैं.’

फाइलें गिरता देख एक शख्स बुजुर्ग से कहता है, ‘अंकल कब तक खींचोगे.’ इस पर बुजुर्ग व्यक्ति कहता है, ‘’हम तो खींच लेंगे. क्या यह (धोनी) खेल पाएगा.’ विज्ञापन पर धोनी या उनकी टीम की प्रतिक्रिया तो आनी नहीं थी. लेकिन सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस ने पूरे भरोसे से कहा, ‘धोनी खेलेगा भी और मारेगा भी…’

इस वीडियो के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने एक फोटो जारी की है. इसमें एमएस धोनी टीवी पर आईपीएल का यही विज्ञापन देख रहे हैं. इस तस्वीर के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया है कि धोनी हर बार की तरह इस बार भी मैदान पर नजर आएंगे.

आईपीएल के इसी विज्ञापन विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का भी मजाक उड़ाया गया है. वीडियो में एक होटल भी दिखाया गया है. इसमें एक वेटर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जर्सी पहने हुए है, जिस पर कोहली लिखा है. इस वेटर को आता देख एक ग्राहक कहता है कि एक कप के लिए 12 साल लगाएगा क्या. तभी कोहली की जर्सी पहने वेटर दूसरे ग्राहक से टकरा जाता है. इस पर दूसरा वेटर कहता है, तेरा क्या होगा कोहलिया. बता दें कि कोहली की टीम ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है.

विराट कोहली इस बार भी आरसीबी (RCB) की टीम की कप्तानी नजर आएंगे. एमएस धोनी सीएसके (CSK) की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे. बता दें कि एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वे जुलाई 2019 के बाद कोई क्रिकेट मैच भी नहीं खेले हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वे आईपीएल में खेलेंगे.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…