‘छपाक’ के बाद तापसी पन्नू की फ़िल्म ‘थप्पड़’ भी मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, दर्शकों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश सरकार ने तापसी पन्नू की अपकमिंग फ़िल्म ‘थप्पड़’ को तीन महीने के लिए स्टेस गुड्स और सर्विस टैक्स से फ्री कर दिया है। दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर ‘छपाक’ के बाद यह इस साल की दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। ऐसे में अब ‘थप्पड़’ के लिए एक बड़ी राहत है। ट्रैक्स फ्री होने के बाद इसका फायदा दर्शकों को मिलेगा। उन्हें टिकट अपेक्षाकृत कम दामों पर उपलब्ध होगी।

तापसी की फ़िल्म ‘थप्पड़’ में घरेलू हिंसा को लेकर बात की गई है। इसे अभिनव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। यह फ़िल्म शुक्रवार यानी 28 फरवरी को रिलीज़ होगी। यह अभिनव और तापसी दोनों की इस साल की पहली फ़िल्म है। तापसी इससे पहले ‘सांड की आंख’ में नजर आई थीं। वहीं, अभिनव की आखिरी फ़िल्म ‘आर्टिकल 15’ थी, जिसमें आयुष्मान खुराना ने अहम भूमिका निभाई थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि फ़िल्म को उसके विषय और संदेश को देखते हुए SGST से छूट दी गई है। सिंगल स्क्रीन सिनेमा और मल्टीप्लेक्स फ़िल्म की टिकट पर SGST नहीं लगाएंगे। गौरतलब है कि फ़िल्म के टिकट पर फिलहाल 18 फीसदी GST और SGST चार्ज किया जाता है। वहीं, 9 फीसदी के करीब सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स भी लगाया जाता है।

आपको बता दें कि ‘थप्पड़’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसको उसका पति भरी महफिल में थप्पड़ मार देता है। इसके बाद वह काफी आहत होती है और तलाक के लिए अपील करती है। फ़िल्म इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है कि कैसे एक महिला सिर्फ ‘थप्पड़’ मारने पर तलाक ले सकती है। फ़िल्म में किसी भी प्रकार के घरेलू हिंसा के खिलाफ़ विचारधार की जंग को दिखाया गया है।

तापसी पन्नू इस फ़िल्म के बाद ‘शाबाश मिट्ठू’ जैसी बायोपिक फ़िल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 18 सिंतबर, 2020 को रिलीज़ होगी।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…