न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

मेलबर्न । Cricket Australia announce ODI squad: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज मार्च में आयोजित होगी। कंगारू टीम की मेजबानी में खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में झाय रिचर्ड्सन को जगह नहीं मिली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय साउथ अफ्रीका में शॉर्ट फॉर्मेट की सीरीज खेलने में व्यस्त है।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 13 मार्च से 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी, जिसे कंगारू टीम ने 3-0 से जीता था। बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में उतरने से पहले टीम की घोषणा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने की है। 14 सदस्यीय टीम में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की जगह बरकरार है।

3-3 मैचों की होगी वनडे और टी20 सीरीज

दोनों देशों के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में 13 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इसी मैदान पर 15 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच शुक्रवार 20 मार्च को Blundstone Arena में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है।

हालांकि, टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया में नहीं, बल्कि कीवी सरजमीं पर खेली जाएगी। इस तीन मैचों की टी20 का पहला मैच 24 मार्च को दुनेदिन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच ऑकलैंड में आयोजित होगा। वहीं, सीरीज का आखिरी मैच क्राइस्टचर्च मैदान पर खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डेविड वार्नर, एरोन फिंच(कप्तान), एस्टन एगर, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, मिचेल मार्श, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डार्सी शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और एडम जैंपा।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…