कोरोना से जुड़ा एक नया खतरा आया सामने, जापान में ठीक हो चुकी मरीज के साथ हुआ ऐसा

टोक्यो: कोरोना वायरस (Corona Virus) से जुड़े एक और नए खतरे का खुलासा हुआ है. जापान में कोरोना वायरस की बीमारी से ठीक हो चुकी एक महिला में फिर से कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. ये महिला पहले कोरोना वायरस की मरीज थी फिर अस्पताल में ट्रीटमेंट के बाद ठीक हो गई और अस्पताल ने महिला को घर जाने की छु्ट्टी दे दी. लेकिन कुछ दिन बाद महिला दोबारा अस्पताल में आई तो टेस्ट में उसे कोरोना वायरस से ग्रसित पाया गया. जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि कोरोना से ग्रसित इस महिला की उम्र 40 साल है. इस महिला को कोरोना होने की जानकारी पहली बार 29 जनवरी को मिली थी. ये महिला चीन के वुहान में टूरिस्टों के लिए गाइड का काम करती थी. जनवरी में चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद ये महिला के कोरोना वायरस से ग्रसित हो गई थी. फिर 6 फरवरी को इस महिला का इलाज शुरु किया गया और एक ही हफ्ते में महिला के ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.

लेकिन 21 फरवरी को महिला दोबारा अस्पताल आई और उसने बताया कि उसके सीने में तेज दर्द हो रहा है और गले में खराश भी है. बुधवार को पता चला कि इस महिला को फिर से कोरोना वायरस की बीमारी हो गई है. ओशाका के गवर्नर ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों का परीक्षण किया जाना चाहिए उनका परीक्षण जरूर किया जाए. इन लोगों को विकासशील और गंभीर परिस्थितियों से बचाकर सबसे खराब स्थिति से बचाएंगे”

बता दें कि जापान में अब तक कुल 186 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं और 705 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है. कोरोना से 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…