इस तरह रणबीर कपूर को हमेशा अपने करीब रखती हैं आलिया भट्ट, ये रहा सबूत!

नई दिल्ली । एक कहावत है ‘इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता’ इसक मतलब है कि आप लाख कोशिश कर लीजिए अपने इश्क को छुपाने की, लेकिन वो किसी ना किसी जरिए से सामने आ ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे लंबे वक्त से हैं, कई बार दोनों को साथ में कई स्पेशल मौकों पर स्पॉट भी किया गया है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी भी ये कुबूल नहीं किया कि हां दोनों रिलेशनशिप में है।

दोनों एक दूसरे के लिए कितने खास हैं ये कई मौकों पर नजर आ चुका है। खासतौर पर आलिया भट्ट की तरफ से तो ये कई बार ज़ाहिर हो चुका है कि वो रणबीर को कितना पसंद करती हैं। हाल ही में फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे ये साफ हो गया कि रणबीर, आलिया के लिए कितने खास हैं। दरअसल, आलिया भट्ट स्टारबक्स (Coffee Company And Coffeehouse) के एक इवेंट में पहुंचीं जहां से निकलते हुए उनकी एक वीडियो सामने आई है।

इस वीडियो में आलिया कैमरामैन को देखकर मुस्कुरा रही हैं। जब आप वीडियो को देखेंगे तो आपको उसमें ऐसा कुछ भी नजर नहीं आएगा जिससे आप ये पता लगा पाएं कि आलिया के पास ऐसा क्या जिससे ये ज़ाहिर हो रहा हो कि रणबीर कपूर उनके लिए खास हैं। आप शायद वीडियो में ये नहीं ढूंढा पाएंगे इसलिए हम आपको बता देते हैं। जब आप वीडियो को ग़ौर से देखेंगे तो आपको दिखेगा की आलिया ने हाथ में अपना फोन ले रखा है, और उस फोन का वॉलपेपर यानी स्क्रीन पर आलिया ने अपनी और रणबीर कपूर की फोटो लग रखी है। ज़ाहिर है रणबीर, आलिया के खास हैं इसिलए उन्होंने अपने वॉलपेपर पर ही उनकी फोटो लगा रखी है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…