SA vs Aus: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, इस खिलाड़ी ने लगाया शतक

ब्लोमफोंटेन: जानेमन मलान के बेहतरीन शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने मानगोंग ओवल मैदान पर खेले दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. आस्ट्रेलिया (Australia) ने बुधवार देर रात खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा था. लुंगी एनगीदि ने 6 विकेट लेकर कंगारुओं को बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया. इस लक्ष्य को मेजबान टीम ने 48.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. मेजबान टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि उसने कप्तान क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) को पारी की तीसरी ही गेंद पर खो दिया था. इसके बाद हालांकि मलान और जॉन स्मट्स ने टीम के स्कोर को 92 तक पहुंचा दिया. लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने स्मट्स की 41 रनों की पारी का अंत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया. काइल वेरीयेने 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए.

लगातार 2 विकेट गिरने का भी मलान के ऊपर दबाव नहीं आया और वो अपना खेल खेलते रहे. हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के साथ उन्होंने 81 और डेविड मिलर के साथ 90 रनों की पार्टनरशिप करते हुए टीम को जीत दिलाई. क्लासेन ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए. मलान ने अपनी नाबाद पारी में 139 गेंदों का सामना कर 7 चौके और 4 छक्के लगाए. इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने कप्तान एरॉन फिंच और डी आर्की शॉर्ट के 69-69 रनों के दम पर पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. मिशेल मार्श ने 36 और डेविड वार्नर ने 35 रनों का योगदान दिया.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…