Corona Virus: महबूबा मुफ्ती ने की मांग- J&K में फिर से शुरू हो 4G नेटवर्क

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में 4G नेटवर्क को फिर से शुरू करने की अपील की है. मुफ्ती ने यह भी कहा कि राज्य में 2G नेटवर्क पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका है.

महबूब मुफ्ती ने शुक्रवार को कई ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘WHO द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया है फिर भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 4G पर क्रूर प्रतिबंध जारी रखा है. 4G से लोगों को घर से काम करने और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने में मदद की होगी. 2G फिर से शुरू होने के बाद राज्य कोई हिंसक प्रतिरोध नहीं हुआ है. ‘

मुफ्ती ने कहा, ‘यहां यह बता देना भी उचित होगा कि 2G हर जगह पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है और जिन इलाकों में यह काम कर रहा है वहां इसकी स्पीड बहुत कम है.

उन्होंने लिखा. ‘कोई जम्मू कश्मीर प्रशासन के इस दावे पर यकीन नहीं कर सकता कि यह सब किसी कथित संकट से निपटने के लिए किया जा रहा है. यह वही आधिकारिक मशीनरी है जो 370 हटाए जाने के एक दिन पहले तक लोगों से परेशान नहीं होने और सामना स्टॉक नहीं करने से कह रही थी.’

बता दें पिछले साल 5 अगस्त को केंद्र ने जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया. 5 अगस्त से ही जम्मू कश्मीर में मोबाइल सेवाओं और नेटवर्क पर पाबंदियां लगा दी गई थी.

  • Related Posts

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…