रियलिटी चेक: मुंबई के अस्पताल में जरूरी सुविधाएं नहीं, टेस्ट के लिए घंटोंं करना पड़ रहा इंतजार

मुंबई: एयरपोर्ट के पास एक अस्पताल के रियलिटी चेक में पता चला है कि यहां मरीजों केे लिए जरूरी सुविधाओं आभाव है, जबकि रोजाना 300 यात्रियों को स्क्रीन किया जा रहा है. विदेश से आए यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट से सीधे कोरोना वायरस जांच के लिए मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल लाया जा रहा है.

मुंबई का ये अस्पताल कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों की जांच के लिए बनाया गया है, लेकिन हॉस्पिटल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. यहां सफाई न के बराबर है और शौचालयों से लेकर बेड तक कोई भी सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही.

जांच के लिए लोग लंबी लाइन में खड़े हैं और नंबर चार-चार घंटे के बाद आ रहा है. रविवार की शाम से इस अस्पताल में तीन सौ से ज्यादा लोगों को जांच के लिए लाया गया है. इनमें से दो लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल भेज दिया गया.

अस्पताल की खराब हालत को लेकर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि जल्द ही सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा. लेकिन फिलहाल यहां आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 33 हो गई है. रविवार को दो लोगों की जांच की गई थी, जिनका टेस्ट पॉजिटिव आया.

  • Related Posts

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…