कोरोना वायरस ने स्पेन और इटली में मचाई तबाही, एक दिन में 468 से ज्यादा लोगों की मौत

मैड्रिड: कोरोना वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है. एएफपी के मुताबिक स्पेन में रविवार को कोरोना से संबंधित 2000 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में यहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इटली के बाद स्पेन दूसरा यूरोपीय देश है जहां कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है.

वहीं कोरोना की वजह से इटली में एक दिन में 368 लोगों की मौत हुई है. यहां अब तक कुल 1809 लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने की वजह से हुई है.

स्पेन में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 7753 हो गई है. यहां अब तक कुल 288 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले स्पेन सरकार देशव्यापी बंद का ऐलान कर चुकी है. लोगों के घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. लोगों को केवल काम पर जाने, मेडिकल केयर लेने और खाना खरीदने के लिए बाहर जाने की अनुमति दी गई है.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में मौत का आंकड़ा बढ़कर 6,036 हो गया है और 1,59,844 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं. चीन में सबसे ज्यादा 3,199 मौतें हुई हैं.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…