कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट के जज बोले- ये घोर कलयुग है, वायरस से हम लड़ नहीं सकते

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पर सुप्रीम कोर्ट जज ने एक दिलचस्प टिप्पणी की है. जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि हर 100 साल में महामारी होती है. घोर कलयुग है, वायरस से हम लड़ नहीं सकते. सिर्फ सरकार पर मामला नहीं छोड़ सकते. सबको कोशिश करनी होगी. उन्होनें टिप्पणी तब की जब साथी जस्टिस एम आर शाह ने एक वरिष्ठ वकील को 5-6 वकील साथ लेकर आने के लिए टोका.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अपने साथ 5-6 वकीलों को लेकर कोर्ट रूम में पहुंच गए. इस पर जस्टिस एमआर शाह ने कहा कि आप सभी 5-6 अधिवक्ताओं के साथ आते हैं. यह बार का भी अनुरोध है, एक वरिष्ठ अधिवक्ता को केवल एक अधिवक्ता के साथ आना चाहिए.

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 147 मामले
भारत में बुधवार सुबह तक कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 147 तक पहुंच गई है, जिसमें 130 मामले ऐसे हैं, जो अभी भी कोरोना संक्रमित हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इसमें 122 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “भारत में बुधवार सुबह 9 बजे तक कोविड-19 के 130 सक्रिय मामले हैं.” पूरे देश में अब तक 14 मरीज ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं. वहीं देश में अब तक इस वायरस से तीन मौतों की पुष्टि हुई है. दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोरोना से एक-एक मौत हुई है.

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…