Coronavirus: वरुण धवन -नताशा की शादी पर कोरोना वायरस का ग्रहण, एक बार फिर आगे बढ़ी वेडिंग डेट?

नई दिल्ली । कोरोनावायरस का इफेक्ट सिर्फ फिल्मों की शूटिंग और फिल्मों की रिलीज पर ही नहीं है, बल्कि कोरोना वायरस का प्रभाव सेलेब्स की पर्सनल लाइफ पर भी पड़ रहा है। काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि जल्द ही एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी होने वाली है, लेकिन शादी की तारीख किसी ना किसी वजह से आगे बढ़ रही है। अब शादी पर कोरोना वायरस का ग्रहण लग रहा है और अब एक बार फिर शादी की तारीख आगे बढ़ सकती है।

पहले बताया जा रहा था कि वरुण नताशा की शादी थाईलैंड में प्लान की गई थी और फिर इसे जोधपुर शिफ्ट कर लिया गया। फिर कहा गया कि वरुण नताशा की शादी फैमिली ने मुंबई में ही सिंपल तरीके से करने का फैसला किया था, लेकिन अब इसे कुछ महीने आगे बढ़ा दिया गया है। खबरें हैं कि अब नताशा और वरुण धवन 2020 में जुलाई के बाद कर सकते हैं। ऐसे में अब कोरोना वायरस से सेलेब्स की पर्सनल लाइफ प्रभावित हो रही है।

वहीं, कोरोना वायरस के डर की वजह से अली फजल-ऋचा चड्ढा की शादी की तारीख भी बदल सकती है। हाल ही में ऋचा और अली फजल ने शादी का ऐलान किया था और जल्द ही शादी होनी थी, लेकिन अब शादी की तारीख आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अली-ऋचा की शादी को अटेंड करने के लिए कई गेस्ट को यूएस और यूरोप से आना था, लेकिन अब शादी की तारीख आगे बढ़ती नजर आ ही है।

बता दें कि इन दिनों स्टार्स ना सिर्फ शूटिंग कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपने इवेंट भी कैंसिल कर दिए हैं। कोरोना वायरस की वजह से कई स्टार्स अपने घर में ही आइसोलेशन में हैं, यानी वो लोगों के संपर्क में नहीं हैं और अकेले रहकर कोरोना वायरस से बच रहे हैं। अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर जैसे कई स्टार कॉरन्टाइन में हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। इस खतरनाक वायरस से देश तीन लोगों की मौत हुई है। 15 राज्य इसकी चपेट में आ गए हैं।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…