Coronavirus से बचने के लिए हरभजन का ‘सिंपल स्टेप’, Dhoni और प्रीति जिंटा की फोटो की शेयर

नई दिल्ली । Coronavirus की वजह से लोग घर से निकलने में भी कतरा रहे हैं। यहां तक कि अपने साथियों से हाथ मिलाने से भी लोग बच रहे हैं, क्योंकि चीन के वुहान शहर से निकली ये महामारी छूने से भी फैल रही है। यही कारण है कि स्वास्थ्य केंद्र लोगों को समय-समय पर हाथ धोने और किसी से भी हाथ नहीं मिलाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसी ही एक सलाह भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी दी है।

हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस से बचने के लिए एक सिंपल स्टेप बताया है, जिसके अपनाने से लोग इस बीमारी की चपेट में नहीं आएंगे। दरअसल, भज्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है। इसमें एक कोलाज है, जिसमें दो फोटो हैं। एक फोटो में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धौनी है, जबकि दूसरी तस्वीर में प्रीति जिंटा और खुद हरभजन सिंह हैं।

इस कोलाज की दो तस्वीरों में खास बात ये है कि धौनी प्रीति जिंटा से हाथ मिला रहे हैं, जबकि हरभजन सिंह प्रीति जिंटा के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। इसके कैप्शन में भज्जी ने लिखा है कि ‘कोरोना वायरस से बचने के लिए सिर्फ एक सिंपल स्टेप’। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर हरभजन सिंह ने मजाकिया लहजे में ये बात कही हो, लेकिन ये सच है कि इन दिनों किसी भी शख्स से हाथ मिलाने से बचे। यही बात स्वास्थ्य संगठन कह रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं। यहां तक कि 29 मार्च से शुरू होना वाला आइपीएल 2020 भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में हर एक खिलाड़ी अपने घर पर हैं और वे अपने फैंस को अपने-अपने अंदाज में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी हाथ धोते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…