पाकिस्तानी टीम में एक भी बल्लेबाज नहीं जो टीम इंडिया में कभी जगह बना पाए- पूर्व पाक कप्तान

नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजी भले ही उनकी ताकत हो लेकिन उनकी बल्लेबाज इन दिनों बहुत ही औसत दर्जे के हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद भी यही मानते हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान का हालिया कोई भी बल्लेबाज भारतीय टीम में अपना जगह बना ही नहीं पाएगा।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अपने सोशल चैनल पर अपने देश के बल्लेबाजों की जमकर खिंचाई की। उनका मानना है कि जैसे शानदार बल्लेबाज भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम में है वैसे पाकिस्तान के पास नहीं। पाकिस्तानी टीम में कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं जो इनमें से किसी टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाए।

मियांदाद का मानना है कि उनकी टीम का कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं जिसे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका या भारतीय टीम में जगह बना पाए। उन्होंने कहा, “मैं उनसे सवाल करना चाहता हूं कि क्या कोई है पाकिस्तानी टीम में से जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड या भारतीय टीम के किसी बल्लेबाज की जगह ले सके।”

“हमारे किसी भी बल्लेबाज में इतनी काबिलियत नहीं है कि वो इनमें से किसी भी टीम में खेल सके। हमारे पास गेंदबाज हैं लेकिन लाइन अप में कोई भी बल्लेबाज नहीं।”

बल्लेबाजों को जिम्मेदारी बनाने के लिए मियांदाद ने अनोखा उपाय सुझाया। उनका कहना है कि हर बल्लेबाज को सिर्फ उस मैच के पैसे मिलने चाहिए जिसमें उनके बल्ले से रन निकले।

“यह दुनिया हर दिन कमाई करने वाले नियम पर चलती है। आज रन बनाइए, पैसे लीजिए और जाइए। कल फिर से रन बनाई तो हम आपको कल दोबारा पैसे देंगे। आप एक प्रोफेशनल हैं, अगर आप काम नहीं करेंगे या रन नहीं बनाएंगे तो पैसे किस बात के मिलेंगे। यही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का काम है। उनको यह तय करना चाहिए को कोई भी क्रिकेट को यूं ही ना ले।”

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…