Varun Dhawan ने दान किए इतने रुपए तो इस एक्टर ने कहा, ‘ये तो बहुत कम है…’

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (CoronaVirus) के प्रकोप से हर कोई डरा हुआ है. दुनियाभर में फैल चुके इस वायरस से निपटने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ कई अन्य सेलिब्रिटी सामने आ रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इस मुहिम से जुड़े हैं. हाल ही में वरुण धवन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दिया है. जिसकी जानकारी एक्टर ने ट्वीट करके दी है. इस पर बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ने अपने ही अंदाज में कमेंट किया है.

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “मैं महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के राहत कोष में 25 लाख रुपये दान देने की शपथ लेता हूं. हम आपके साथ हैं सर.” वरुण धवन (Varun Dhawan Twitter) के इस ट्वीट पर एजाज खान (Ajaz Khan) ने कमेंट करते हुए लिखा, “कम है जानू, बढ़ाओ इस वक्त में, आप हमारे सुपर हीरो हैं. 1 फिल्म नहीं कि समझो जुबली कुमार, लव यू.” इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इतना ही नहीं एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के राहत कोष में भी 30 लाख रुपये का दान दिया है.

इससे पहले अक्षय कुमार ने सरकार की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) में 25 करोड़ रुपये दिए थे. इस बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट करके दी. यह डोनेट की गई अब तक की सबसे अधिक राशि है. इसके बाद ही गुरु रंधावा, भूषण कुमार, राजकुमार राव, शिल्पा शेट्टी, मनीष पॉल और वरुण धवन भी सामने आए. वहीं, दूसरी सलमान खान ने 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की अकाउंट डीटेल्स मांगी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो गई है. कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1024 हो गया है. अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि 95 लोगों का सफल इलाज हुआ है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…