क्रिकेट हमारे लिए ज्यादा अहम, वेतन में कटौती छोटी बात- टिम पेन

मेलबर्न। कोरोना वायरस की वजह से अपने घर में बैठे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन का मानना है कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को वेतन में कटौती जैसे फैसलों को स्वीकार करना ही होगा। उन्होंने साफ किया कि कोविड 19 के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए वित्तीय कटौती काफी छोटी चीज है और वो अपनी तरफ से योगदान करने के लिए तैयार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि टॉप क्रिकेटरों की वेतन में कटौती की जा सकती है क्यों कि सीए यानी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया महिला और पुरुष नेशनल टीमों के वार्षिक अनुबंध देने में देर कर रहा है।

टिम पेन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के माध्यम से लिखा कि इन बातों पर जाहिर है कि अगले सप्ताह से चर्चा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फुटबॉल या फिर अन्य खेलों में जिस तरह से चीजें हुई हैं अगर वैसा ही क्रिकेट में हुआ तो जाहिर है कि हमें अपनी तरफ से योगदान करना होगा ताकि हम से सुनिश्चित कर सकें की ये खेल बना रहे और आने वाले समय में भी ये अच्छी तरह से चलता रहे।

टिम पेन ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों को कितना वेतन मिलेगा इससे भी बड़ा मसला इस वक्त पूरी दुनिया में चल रहा है। अगर हम इस खेल के लिए कुछ कर सकें तो मुझे पूरा भरोसा है कि टीम के सभी खिलाड़ी ऐसा करना चाहेंगे। वहीं अगर वेतन में कटौती की जाती है तो ये हमारे लिए बहुत छोटी सी चीज है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को जून में बांग्लादेश के खिलाफ अगर टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत मिल जाती तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से पहले पीछे छोड़ सकती थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ये दौरा या तो रद हो सकता है या फिर इसकी तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…