COVID-19: पीएम मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात

नई दिल्ली । देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए पीएम मोदी गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे।

बता दें कि देश इस समय सबसे मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार ठप्प हो चुका है। देश को हर रोज आर्थिक मौर्चे पर काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन यह वायरस और न फैले इसके लिए लोगों का दूर रहना जरूरी है। देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1000 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स) का गठन किया है। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद अब लोगों ने दिल खोल कर दान करना शुरू कर दिया है। पीएम की अपील पर देश की सहायता के लिए आए हैं।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…