रोहित शर्मा लाइव चैट के दौरान फैंस पर भड़के, हिंदी पर कही ऐसी बात

नई दिल्ली इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान भड़क गए. इस बातचीत में टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी शामिल थे. एक फैन ने रोहित शर्मा से कहा था कि वो अंग्रेजी में बात करें, ये बात रोहित को नागवार गुजरी थी. रोहित ने इसके जवाब में कहा था, “वो कह रहे हैं कि हम अंग्रेजी में बातचीत करें, नहीं, हमलोग भारतीय हैं हम हिंदी भाषा में ही बात करें” साल 2015 में भी मेलबर्न के मैदान में हिंदी में बातचीत करने को लेकर डेविड वार्नर और रोहित शर्मा में बहस हुई थी.

रोहित ने आगे कहा कि, “मैं टीवी इंटरव्यू के वक्त इंग्लिश में बात करूंगा, लेकिन इस वक्त मैं घर पर हूं.” जसप्रीत बुमराह ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब आप इंग्लिश में बोलते हैं तो फैंस कहते हैं कि हिंदी में बात कीजिए और जब हम हिंदी में बात करते हैं तो इसका उलटा होता है. लॉकडाउन की वजह से सभी क्रिकेटर अपने घर पर फुर्सत के पल बिता रहे हैं. ऐसे वक्त में वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं. जब कोरोना वायरस (Coronavirus) के बारे में पूछा गया तब बुमराह ने कहा कि जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा.

रोहित शर्मा इससे पहले भारत के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन के साथ लाइव चैट में शामिल हो चुके हैं, बुमराह के अलावा रोहित ने टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी इंटरव्यू के लिए बुलाया था. लाइव चैट के दौरान जब रोहित ने बुमराह से पूछा कि क्या वो एसी मिलान टीम के फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमनोविच (Zlatan Ibrahimovic) को कितना पसंद करते हैं, तो इसके जवाब में बुमराह ने कहा, “मैंने सुना था कि लोग जलाटन को ज्यादा गंभीरता से नहीं देखते थे, मैं भी ऐसा ही करता था, लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया, उनकी यही बात मुझे पसंद आती है”

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…