SBI ने एक महीने में दूसरी बार ग्राहकों को दिया झटका, बचत खाते पर ब्याज में एक बार फिर कटौती

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ग्राहकों के सेविंग बैंक अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज दर में 0.25 फीसद की कटौती की है। बैंक अब सेविंग अकाउंट (बचत खाते) में जमा राशि पर तीन फीसद की दर से ब्याज देगा। दरों में यह बदलाव 15 अप्रैल से प्रभावी होगा। स्टेट बैंक ने पिछले एक महीने में सेविंग बैंक अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज दर में दूसरी बार कटौती का ऐलान किया है। इससे पहले 11 मार्च को बैंक ने बचत खाते पर ब्याज को घटाकर 3 फीसद कर दिया था।

बैंक के मुताबिक सिस्टम में लिक्विडिटी के संतुलन को कायम रखने के लिए उसने यह कदम उठाया है। हाल में यस बैंक संकट के सामने आने के बाद स्टेट बैंक की जमा में वृद्धि देखने को मिली है। दूसरी तरफ कोरोनावायरस संकट को देखते हुए वित्तीय बाजारों में स्थिरता लाने के लिए आरबीआइ ने भी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 3.5 फीसद के आसपास की नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

SBI ने मार्च में न्यूनतम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर लगने वाले सारे शुल्क को समाप्त कर दिया था। बैंक में 44.5 करोड़ बचत खाते हैं। एसबीआइ ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है, ”सिस्टम में पर्याप्त नकदी को देखते हुए एसबीआइ ने सेविंग बैंक खातों पर ब्याज दर में बदलाव का फैसला किया है, जो 15 अप्रैल से प्रभावी होगा।”

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…