पूरी दुनिया को Coronavirus देने वाले शहर से Lockdown खत्म, जानें बाहर घूमने कि क्या है शर्त

चीन के जिस शहर से कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की शुरुआत हुई थी, आज वो खुल रहा है. करीब तीन महीने तक लॉकडाउन रहे वुहान शहर से प्रतिबंध हटा लिया गया है. बताते चलें कि संक्रमण रोकथाम के लिए सबसे पहले लॉकडाउन की शुरुआत भी इसी शहर से हुई. वुहान से निकले जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से आज दुनिया के 184 देशों में लगभग 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. चीनी शहर से निकले इस वायरस की वजह से 82 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं.

बुधवार की मध्य रात्रि से लॉकडाउन खत्म होने के बाद शहर के 1.1 करोड़ लोगों को अब कहीं भी आने जाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी बशर्ते अनिवार्य स्मार्ट फोन एप्लिकेशन में यह पता चलता हो कि वे स्वस्थ हैं और किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं. इस मौके पर यांगतेज नदी के दोनों ओर लाइट शो हुआ, गगनचुंबी इमारतों और पुलों पर ऐसी छवियां तैर रहीं थीं जिनमें स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को ले जाते हुए दिख रहे थे, तो कहीं वुहान के लिए ‘हीरोइक सिटी’ शब्द दिख रहे थे.

उल्लेखनीय है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पहली बार कोरोना वायरस का मामला चीन के वुहान शहर में ही पाया गया था. इसके बाद ये वायरस पूरे चीन में फैल गया. इस जानलेवा संक्रमण की वजह से सिर्फ चीन में ही लगभग 82 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए. चीन में 3,337 लोगों की मौत की वजह भी सिर्फ कोरोना वायरस ही है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…