MP: इंदौर में 22 नए Corona केस की पुष्टि, 2 की मौत, भोपाल में भी आंकड़ा पहुंचा 83

इंदौर : मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोविड-19 का केंद्र बने इंदौर में आज 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. जबकि दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं भोपाल में भी 9 और मरीज सामने आए हैं.

इंदौर में 22 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 173 हो गई है. जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर कुल 15 मौत हो गया है. वहीं भोपाल में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 83 पहुंच गई है.

आपको बता दें कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोपाल के 22 नए इलाकों को कैंटोनमेंट घोषित किया गया है. इसके बाद भोपाल के कुल 63 इलाकों को कैंटोनमेंट घोषित किया जा चुका है. भोपाल के पांच इलाकों में 20 जमाती पॉजिटिव मिले हैं. इनके संपर्क में आने से करीब 2000 लोगों के और संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है. भोपाल के तीन थाना प्रभारियों समेत 271 पुलिसकर्मी अब अपने घर न जाकर होटल में ही रुक रहे हैं.

गौरतलब है कि इंदौर और भोपाल के बाद मुरैना में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों के मामले सामने आए हैं. मुरैना में 12, जबलपुर में 8, उज्जैन में 8, खरगोन में 4, बड़वानी में 3, ग्वालियर, शिवपुरी और छिंदवाड़ा में 2-2, बैतूल, विदिशा में 1-1 मामला सामने आया है. इनमें से एक मरीज उत्तर प्रदेश का है.

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…