अपनी रोती बेटी से नहीं मिल पाई नर्स, वीडियो देख भावुक हुए येदियुरप्पा, नर्स को किया फोन

बेंगलुरू: कर्नाटक ( Karnataka) के सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) ने एक भावुक कर देना वाला वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो एक छोटो बच्ची का है जो कि अपनी मां से नहीं मिल पाती.

दरअसल इस बच्ची की मां सुगंधा एक नर्स है जो कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित मरीजों के इलाज में लगी हुई है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरस हो गया. स्थानीय मीडिया में भी इस वीडियो को काफी दिखाया गया. इस वीडियो पर जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नजर पड़ी तो वह भी भावुक हुए बिना नहीं रह सके.

मुख्यमंत्री ने सुंगधा को फोन किया और और सुगंधा की कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

भारत में 5734 संक्रमित, 166 की मौत
बता दें भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है, जबकि देश में महामारी के चलते कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बात की जानकारी दी. मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से कुल 5095 लोग संक्रमित है, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 472 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

वर्तमान में कुल 1,135 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक खराब है. यहां 117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी से अब तक के सबसे अधिक प्रभावित राज्य में 72 लोगों की मौत हो गई

तमिलनाडु इस सूची में दूसरे स्थान पर है. राज्य में कुल 738 लोग संक्रमित हैं. 21 लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि सूबे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात में संक्रमित मामलों की संख्या कम है लेकिन मौत के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो महराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मौतें 16 यहीं हुईं हैं.

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…