MP: फिलहाल कोरोना मुक्त हुआ ग्वालियर, सभी 6 COVID-19 मरीज हुए रिकवर, कोई नया केस नहीं

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच ग्वालियर से एक राहत देने वाली खबर आई है. ग्वालियर में फिलहाल कोरोना का एक भी केस मौजूद नहीं है. बीते सोमवार को ग्वालियर के 109 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई. ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसकी जानकारी दी है.

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्वालियर में लॉकडाउन में किसी प्रकार की छूट फिलहाल नहीं दी जाएगी. थोक सब्जी मंडी से सिर्फ ठेले वाले ही माल लेकर शहर में सप्लाई करेंगे. आम नागरिकों के थोक मंडी से सब्जी खरीदने पर पाबंदी लागू रहेगी.

लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लेकर अबतक ग्वालियर में 1.04 लाख परिवारों का सर्वे कराया गया. कुल 830 लोगों के सैंपल्स कोरोना टेस्ट के लिए एकत्रित किए गए जिनमें से 586 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 6 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. अभी 157 सैंपल्स की टेस्ट रिपोर्ट अनी बाकी है.

ग्वालियर के सभी 6 कोरोना मरीज अब रिकवर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर में अब तक 5484 लोगों को क्वारंटीन किया गया है जबकि 1.78 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है. ग्वालियर में 496 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं. इन सभी को अनिवार्य 14 दिन के आइसोलेशन में रखा गया है.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…