पाकिस्तान में इस वजह से नहीं की गई 1,75,000 लोगों की कोरोना जांच, मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कराची: पाकिस्तान में कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों की जांच इसलिए नहीं की गई क्योंकि, वो जांच के मानदंडों को पूरा नहीं करते थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनकी जांच करने से इनकार कर दिया.

मीडिया में बुधवार को आई एक रिपोर्ट में में दावा किया गया है कि करीब 1,75,000 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने से अस्पतालों ने मना कर दिया.

बता दें कि पाकिस्तान में संक्रमण के अब तक 6,245 से अधिक मामले सामने आए हैं. वहीं 112 से अधिक लोगों ने इस वायरस की चपेट में आकर जान गंवाई है.

उर्दू अखबार ‘डेली जंग’ में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, ‘कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए देश भर के सरकारी अस्पतालों में करीब 2,50,000 लोग पहुंचे. हालांकि सिर्फ 74,000 संदिग्ध मरीजों की ही जांच की गई, जिनमें से 6000 की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई.’

अखबार में सूत्रों के हवाले से कहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने करीब पौने दो लाख लोगों की जांच करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वे जांच के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करते थे.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…