खराब रोटी खाकर कबीर सिंंह बने कार्तिक आर्यन, बहन का कर दिया ये हाल

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से सेलेब्स इस वक्त अपने घरों रहने को मजबूर हैं। इस दौरान सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के वीडियो शेयर कर रहे हैं जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहे हैं। कोई घर पर खाना बना रहा है तो कोई सफाई कर रहा है। फिलहाल कार्तिक आर्यन के एक वीडियो की काफी चर्चा हो रही है जिसमें वो अपनी बहन को परेशान करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी फनी है और इसे देखते हुए आपको कबीर सिंह की याद तो पक्का आ जाएगी।

वीडियो में दिख रहा है, कार्तिक आर्यन रोटी खाते हैं लेकिन उन्हें ये रोटी बिल्कुल पसंद नहीं आती तभी उनकी बहन वहां आ जाती है, वो अपनी बहन के पास जाते हैं और उसकी चोटी पकड़कर उसे घुमाने लगते हैं। फिर जैसे कबीर सिंह अपनी मेड के पीछे भागा था ठीक वैसे ही कार्तिक आर्यन बहन के पीछे भागते हैं। भाई-बहन का ये वीडियो काफी फनी है।

कार्तिक इस वक्त अपने फनी वीडियोज़ और फोटोज़ की वजह से काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस वीडियो से पहले भी उन्होंने बहन के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो ‘कोई मिल गया’ के रितिक रोशन की एक्टिंग करते नजर आ रहे थे।

इससे पहले कार्तिक ने अपने कुछ फनी फोटोज़ शेयर किए थे जिनमें बाल बिखरे और दांत बाहर निकले और दाढ़ी बड़ी नजर आ रही थी।

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो ‘लव आज कल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आई थीं। अब वो जल्द ही ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे लक्ष्य भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा साथ ही कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘भूल भुलैया 2’ में भी नजर आएंगे, जिसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…