Lockdown में विराट कोहली ने शुरू किया ‘Trim at Home’ चैलेंज, केविन पीटरसन ने लिए मजे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ‘ट्रिम एट होम’ चैलेंज को शुरू किया है, जिसके तहत वह अपनी दाढ़ी को ट्रिम करते नजर आ रहे हैं. भारतीय कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी दाढ़ी को ट्रिम करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कोहली ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ” ऐसे में जबकि हम सभी घर के अंदर हैं, तो ऐसी चीजें अहम हो जाती हैं जो कि आपको आपको अच्छा महसूस कराती हैं. अच्छी तरह से तैयार रहना उन चीजों में से एक है जो मुझे जोन में रखता है.”

उन्होंने कहा, ” इसलिए मैं घर पर दाढ़ी को ट्रिम कर रहा हूं और खुद को एक नया लुक दे रहा हूं. अब मैं चाहता हूं कि आप सभी लोग ‘ट्रिम एट होम’ की चुनौती लें और अपना नया रूप दें.” इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने कोहली के इस पोस्ट पर मजाकिया जवाब दिया है। पीटरसन ने लिखा, ” क्या यह आपको ग्रे से छुटकारा दिलाता है दोस्त?.”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…