US जाने का सपना देखने वालों के लिए बुरी खबर, ट्रंप ने विदेशियों के प्रवेश पर लगाई रोक

दुनिया में डेढ़ लाख से ज्‍यादा लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने तमाम देशों की अर्थव्‍यवस्‍था को हिला कर रख दिया है. इस महामारी ने सुपर पावर अमेरिका (America) को भी घुटनों पर ला दिया है. कोरोना और लॉकडाउन (Lockdown) के चलते अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़े असर और बेरोजगारी से बचाव करने के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनॉल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक नया आदेश जारी किया है.

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करना जरूरी है इसलिए वे संयुक्‍त राज्‍य में अस्‍थायी रूप से इमिग्रेशन को निलंबित करते हैं.

ट्रंप ने ट्वीट किया, ” ‘अदृश्य शत्रु’ के हमले को देखते हुए अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों की रक्षा करना जरूरी है. मैं संयुक्त राज्य में अस्थायी रूप से इमिग्रेशन को निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं! – ट्रंप”

यानी कि अब ये आदेश लागू रहने तक विदेशी लोग अमेरिका में जाकर बस नहीं सकेंगे.

गौरतलब है कि दुनिया में अमेरिका पर कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्‍यादा बरपा है. अब तक यहां सामने आए मामलों और मौतों की संख्‍या दुनिया में सबसे ज्‍यादा है.

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…