Coronavirus : सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ की कोरोना के खिलाफ जंग की समीक्षा

लखनऊ। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जिस तरह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक के बाद एक अहम फैसले लिए हैं और लॉकडाउन में फंसे छात्रों व श्रमिकों के लिए घर वापसी को संभव कर दिखाया है, इस बात की खूब सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश कोरोना जैसी महामारी से निर्णायक युद्ध लड़ रहा है। वह लगातार कोविड-19 टीम-11 के साथ रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज से प्रतियोगी छात्रों को कुशीनगर लेकर जा रही बस की अयोध्या में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घायलों का समुचित इलाज कराने व सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने लोकभवन, लखनऊ में कोविड-19 के सम्बन्ध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में होगी मप्र सरकार की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट स्लग—गांव,गौरव, विरासत और विकास का नया संगम…

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…