अमेरिका की अपील, 6 साल की उम्र से कैद बौद्ध धर्म के 11वें पंचेन लामा को रिहा करे चीन

अमेरिका ने चीन से अपील की है कि वह तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु 11वें पंचेन लामा को रिहा करे। पंचेन लामा जब छह साल के थे, तभी चीनी प्राधिकारियों ने उन्हें कैद कर लिया था। तिब्बत के गेझुन चोएक्यी न्यीमा को 1995 में 11वां पंचेन लामा घोषित किया गया था। तिब्बत में दलाई लामा के बाद पंचेन लामा बौद्ध धर्म से जुड़ा दूसरा सबसे बड़ा आध्यात्मिक पद है। इस घोषणा के कुछ दिन बाद ही न्यीमा लापता हो गए थे और वह दुनिया के सबसे कम उम्र के राजनीतिक कैदी बन गए थे।

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिका के विशेष दूत सैम ब्रॉउनबैक ने बृहस्पतिवार को एक सम्मलेन के दौरान संवाददाताओं से कहा, ”वह कहां हैं, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। और हम पंचेन लामा को रिहा करने का दबाव चीनी प्राधिकारियों पर डालते रहेंगे। दुनिया को बताया जाए कि वह कहां हैं।

ब्राउनबैक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चीन अगला दलाई लामा नियुक्त करने के अधिकार में बारे में लगातार बात करता रहता है, जबकि उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं है। इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर काम करने वाले अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने विदेश मंत्रालय से पुन: मांग की है कि वह तिब्बती मामले के विशेष समन्वयक के पद पर भर्ती करे।

  • Related Posts

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…

    देवास में शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान; चालक फरार

    मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी की ट्रक से कुचलकर…