औरैया सड़क हादसे में मारे गए मजदूरों के प्रति कमलनाथ ने जताया दु:ख, कही ये बात

kamal nath expressed grief for the workers killed in the auraiya road accident in uttar pradesh
भोपाल: उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना में मारे गए मजदूरों के प्रति मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) ने दु:ख व्यक्त किया है. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार की सुबह एक ट्रक ने दूसरे डीसीएम में टक्कर मार दी जिससे ट्रक में सो रहे 24 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 35 लोग घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

कमलनाथ ने ट्वीट में कहा,”उत्तरप्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना में बड़ी संख्या में मज़दूरों की मौत की दुःखद जानकारी मिली है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना. अपने घर वापसी कर रहे प्रवासी मज़दूरों की यूं सड़कों पर मौतों का सिलसिला आखिर कब थमेगा?”

वहीं उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में सड़क दुर्घटना में मारे गए मजदूरों को लेकर बीजेपी नेता ज्योदिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी दु:ख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से दुखी हूं. ईश्वर से प्रार्थना है वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें.”

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…