Salman Khan के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रही लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज, एक्टर ने लगाए संगीन आरोप

मुंबई: एक धोखाधड़ी घोटाले का मामला हाल ही में सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि सलमान खान फिल्म्स (SKF) प्रोडक्शन हाउस अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग कर रहे थे. श्रुति नाम की एक लड़की की ओर से अभिनेता अंश अरोड़ा को कई कास्टिंग कॉल, मैसेज और ईमेल मिले. एक ईमेल में इस बात की जिक्र है कि सलमान खान की अगली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है 3’ में उन्हें निगेटिव रोल ऑफर किया गया है. इसके अलावा ईमेल में उनके ऑडिशन के साथ डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ मीटिंग करने का भी जिक्र है.

अंश ने बताया कि इसके लिए मीटिंग और ऑडिशन 3 मार्च को सुबह 11 बजे रखा गया था. बाद में, उसने यह कहते हुए बैठक रद्द कर दी कि निर्देशक आज व्यस्त हैं, लेकिन उन्हें आपकी प्रोफाइल और वीडियो दिखाने पर, उन्होंने आपको निगेटिव लीड रोल के लिए शॉर्टलिस्ट किया है और हम बाद में बैठक की व्यवस्था कर सकते हैं. उसने अंश को बताया कि मूवी के लिए उनका प्रशिक्षण एक महीने में शुरू हो जाएगा.

चैट्स और ईमेल के जरिए हुई श्रुति से बातचीत में उसने अंश से कहा कि उन्हें सलमान खान फिल्म्स के ऑफिस में आना पड़ेगा और अपनी शर्टलेस बॉडी प्रोफाइल भी भेजनी पड़ेगी. उस लड़की ने अंश को बताया कि इस फिल्म में उनकी भूमिका एक ‘पहलवान’ की है. बता दें, हाल ही में सलमान खान ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके बताया था, ‘मैं ये साफ करता हूं का ना ही मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रही है. हमने भविष्य में आने वाली अपने किसी भी फिल्म के लिए कोई कास्टिंग एजेंट हायर नहीं किया है. कृपया करके इस तरह के मैसेज और मेल पर भरोसा न करें. अगर गलत तरीके से कोई भी मेरे या सलमान खान फिल्म्स का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

इन फर्जी कॉल्स और ईमेल पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के स्पष्टीकरण के बाद, जिसमें वह खुद कहीं से भी नहीं जुड़े हुए हैं, अब अंश अरोड़ा ने कानूनी कार्रवाई की है और मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उस लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जो सलमान खान के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए अंश के साथ धोखा किया है.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…