भोपाल में एक हजार पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 38 की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना के लगभग साठ और प्रकरण सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक हजार 14 हो गई है। इन साठ लोगों में हाल ही में कुवैत से आए 18 भारतीय भी शामिल हैं, जिन्हें पहले से ही क्वारंटाइन किया गया है।

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से शनिवार रात जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार भोपाल में कोरोना के कारण अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 564 संक्रमण से मुक्त होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

अब भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत मरीजों की संख्या 356 है। इसके अलावा शहर में संस्थागत क्वारंटाइन से कल 189 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। इस तरह अब तक 2022 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटाइन से मुक्त हो गए हैं।

बुलेटिन के अनुसार कल जहां लगभग 60 रिपोर्ट पॉजीटिव मिलीं, तो 717 सैंपल निगेटिव आए। भोपाल में अब तक 33 हजार छह सौ 40 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1014 पॉजीटिव पाए गए हैं। भोपाल में जहांगीराबाद और मंगलवारा क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने कोरोना की चेन तोडने के लिए जहांगीराबाद से अनेक स्वस्थ लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है। दरअसल यह इलाका अत्यंत घना है और इस वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना कठिन हो रहा है।

वहीं मध्यप्रदेश में कल रात तक 195 नए कोरोना मरीज सामने आने के बाद अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4790 हो गयी है। राज्य में इस बीमारी की वजह से 243 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 2315 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके हैं। यह जानकारी कल रात राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन में दी गयी है।

राज्य के 52 में से 45 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…