रैना और पठान के बाद इस भारतीय खिलाड़ी ने BCCI से की विदेशी T20 लीग खेलने की मांग

हाल ही में भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ से मांग की थी कि जो खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं उनको विदेशी टी20 लीग में खेलने की इजाजत मिले, लेकिन बीसीसीआइ ने इससे साफ इन्कार कर दिया था। वहीं, अब ठीक इसी तरह की मांग सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड से की है।

रोबिन उथप्पा चाहते हैं कि बीसीसीआइ भारतीय खिलाड़ियों को कम से कम दो विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति दे। बीबीसी से बात करते हुए रोबिन उथप्पा ने कहा है, “वास्तव में हमें जाने देना चाहिए।” उन्होंने कहा है, “जब हमें जाने और खेलने की अनुमति नहीं देते हैं तो यह दुख होता है … अगर हम जा सकते हैं और खेलना चाहते हैं तो कम से कम कुछ अन्य लोगों के साथ खेलना अच्छा होगा, क्योंकि खेल के एक छात्र के रूप में आप सीखना चाहते हैं और जितना चाहें उतना बढ़ सकते हैं और ऐसा कर सकते हैं।” ”

वुमेंस बिग बैश लीग में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर खेल सकती हैं, तो पुरुष खिलाड़ियों को अनुमति इस लीग के लिए क्यों नहीं मिलती है। ऐसे में उथप्पा ने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआइ के प्रोग्रेसिव प्रेसिडेंट सौरव गांगुली इस स्थिति को साफ करेंगे और उनके लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह कुछ बिंदु पर इस पर गौर करेंगे।

रोबिन उथप्पा ने कहा है, “सौरव गांगुली एक बहुत प्रगतिशील सोच वाले इंसान हैं, जो हमेशा भारत को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने वास्तव में वह नींव रखी जहां भारत क्रिकेट अब है।” इससे पहले जब रैना और पठान ने इस तरह की मांग की थी तो बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा था कि विशिष्टता ही हमारी पहचान है और हम खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देंगे।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…