हिमांशी खुराना को नहीं आ रहा पसंद आसिम की गर्लफ्रेंड कहलाना…कहा – महिलाओं की भी अलग पहचान होनी चाहिए

हाल ही में हिमांशी अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। क्योंकि इस बार एक्ट्रेस ने उन्हें ‘आसिम की गर्लफ्रेंड’ के नाम से बुलाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। उनसे जोड़ा कोई छोटा सा अपडेट भी पोस्ट होते ही वायरल हो जाता है।

हिमांशी खुराना ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड ही क्यों.. हिमांशी खुराना का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं.. मुझे पता है कि इसमें कुछ गलत नहीं हैं और मुझे इस पर गर्व भी है। लेकिन महिलाएं भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, उनकी भी अलग पहचान है, जो संघर्ष का हिस्सा है।.. क्यों यह हमेशा आदमी के बारे में ही होता है।’

हिमांशी के इस ट्वीट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में हिमांशी और आसिम सॉन्ग ‘ख्याल रख्या कर’ में एक साथ नजर आए थे। फिल्म को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी थी।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…