क्रिकेट फैन्स के लिए एक खुशखबरी , BCCI को IPL के लिए सरकार से मिली मंजूरी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने की मंजूरी मिल गई है और आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए कोविड-19 जांच प्रोटोकॉल और पृथकवास शुरू करके अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।कोरोना वायरस की वजह से इस साल आईपीएल मार्च-अप्रैल में न होकर सितम्बर अक्टूबर में हो रहा है। इसका आयोजन 19 सितम्बर से 10 नवंबर के बीच होगा। इस बीच क्रिकेट फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि लिखित में मंजूरी अगले कुछ दिनों में कभी भी मिल सकती है। शीर्ष सूत्र ने कहा कि हमें सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गई है और लिखित में मंजूरी कभी भी मिल जाएगी।
ज्यादातर फ्रेंचाइजी बीसीसीआई के आदेश के अनुसार 20 अगस्त के बाद बेस के लिए रवाना होंगी। चेन्नई सुपरकिंग्स 22 अगस्त को रवाना होने के लिए तैयार है। मुंबई इंडियंस ने अपने भारतीय खिलाड़ियों को अपने बेस पर पृथकवास में रख दिया है। कुछ फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के लिए उनके संबंधित शहरों में कोविड-19 परीक्षण का इंतजाम कर रही हैं जिसके बाद वे यूएई जाने के लिए अपने प्रस्थान बेस (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू) जाएंगी। फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अगर उनका पीसीआर परीक्षण हो जाएगा और इसकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी तो यह अच्छा होगा। इससे वे 24 घंटे के अंतर पर दो परीक्षण करा सकते हैं जैसा कि यूएई रवाना होने से पहले बीसीसीआई की मानक परिचालन प्रक्रिया में जिक्र किया गया है।
उन्होंने कहा कि दो परीक्षण अनिवार्य हैं, ज्यादातर फ्रेंचाइजी भारत से रवाना होने से पहले कम से कम चार परीक्षण कराएंगी। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस शर्त पर अपने परिवार को ले जाने की अनुमति दी गई कि वे ‘बायो-बबल’ में ही रहें। हालांकि पता चला है कि टीम में कुछ खिलाड़ी कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल में जाने के पक्ष में नहीं हैं। एक सीनियर खिलाड़ी ने कहा कि मेरा पांच साल का बच्चा है और मैं इन हालात में अपने परिवार के साथ यात्रा करने का जोखिम नहीं ले सकता क्योंकि स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि है।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत&इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    Jasprit Bumrah: T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें वनडे सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में…