एकता कपूर के खिलाफ बिग बॉस फेम हिन्दुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई शिकायत

हिन्दुस्तानी भाऊ ने कहा कि एकता और शोभा ने मिलिट्री और उसके जवानों का अपमान किया है। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ को उनके तीखे तेवर के लिए जाना जाता है। अब उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दी है। हिन्दुस्तानी भाऊ ने वीडियो में कहा कि एकता कपूर ने आर्मी के जवानों पर एक वेब सीरीज बनाई है, जिसकी कहानी में दिखाया गया है कि जब जवान ड्यूटी पर जाता है तो उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से मिलती है। यह एक निंदनीय काम है। एकता कपूर ने हमारे देश के जवानों का जो मजाक उड़ाया है इसके खिलाफ मैंने शिकायत दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने यह वीडियो खार पुलिस स्टेशन के बाहर बनाकर पोस्ट किया है। वीडियो में हिन्दुस्तानी भाऊ ने बताया कि उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ कंप्लेन की है। इस दौरान उन्होंने शिकायत की कॉपी भी दिखाई। उन्होंने शिकायत करने के पीछे का कारण भी बताया।

Related Posts

रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…