नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने उनके भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Nawazuddin Siddiquis niece accuses his brother of sexual exploitation 01खबरों की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने नई दिल्ली के जामिया पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ दिनों से निगेटिव खबरों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने उनके भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।नवाजुद्दीन पहले पत्नी आलिया सिद्दीकी से तलाक को लेकर खबरों में छाये थे अब उनके परिवार से संबंधित एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर सभी हैरान हैं।

इतना ही नहीं भतीजी ने अपनी शिकायत में कहा कि इस मामले पर मेरे पापा और मेरे बड़े पापा यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जरा भी सपोर्ट नहीं किया। जब मैंने अपने साथ होने वाली प्रॉब्लम के बारे में बताया था तो उन्होंने इसे मनाने से इनकार कर दिया था। ई-टाइम्स की खबर मुताबिक नवाजुद्दीन की भतीजी ने दिल्ली के जामिया नजर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वो 9 साल की थी तब नवाजुद्दीन के भाई यानी उनके चाचा ने यौन उत्पीड़न किया था। खबरों की मानें तो यह मामला काफी पुराना है लेकिन भतीजी के खुलासे से सभी हैरान हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन की भतीजी ने बताया कि 2 साल की उम्र में ही उसके माता पिता अलग हो गए थे, जिसके कारण उनका कोई ध्यान नहीं रखता था और उसके साथ काफी मारपीट होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वो बड़ी हुई तो उनके चाचा ने गलत तरीके से टच करना शुरू कर दिया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने आरोप लगाया कि उनके ससुरालवालों को भी 6 महीने तक काफी परेशान किया गया है। वहीं भतीजी का कहना है कि अब जब खबर सामने आ गई है तो उसे डर है कहीं और भी ज्यादा परेशान न करने लगे।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…