भोजपुरी इंडस्ट्री में टुटा दुःखों का पहाड़ डायरेक्टर धनंजय मिश्रा ने दुनिया को कहा अलविदा

Director of Dhananjay Mishra said goodbye to the world in the Bhojpuri industryमनोरंजन जगत से एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। हाल ही में हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी के निधन की खबर सामने आई। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर आई है। धनंजय का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। इस बात से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। ‘रिंकिया के पापा’ गाने के म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गौरतलब है कि धनंजय मिश्रा भोजपुरी के सुपरहिट गाने ‘रिंकिया के पापा’ के लिए पहचाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंस्ट्री को बेहतरीन गाने दिए हैं। जिनमें लव मैरिज, जय वीरू, दबंग सरकार, संघर्ष, नागराज, कसम पैदा करनेवाले की, निरहुआ सटल रहे, भूमिपुत्र, दरोगाजी चोरी हो गईल और श्रीमान ड्राईवर बाबू शामिल है।

धनंजय मिश्रा के निधन की जानकारी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने दी है। काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही धनंजय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। निश्चय ही यह एक बहुत दुखद सूचना है! कम उम्र में उनका यूं जाना पीड़ित करता है! इंडस्ट्री को उनकी कमी हमेशा सालती रहेगी! मेरी विनम्र श्रद्धांजलि! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। और इस कठिन समय में उनके परिवार को दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।’

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…