गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर सचिन तेंदुलकर-ब्रेट ली की है एक जैसी राय

Sachin Tendulkar Brett Lee have similar opinions on the use of saliva to shine the ballआईसीसी की कल होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए जा सकते हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला करने के अलावा गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया जा सकता है। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को होने वाली बैठक से पहले गेंद को चमकाने के लिए लार के विकल्प के उपयोग को स्वीकृति देने का समर्थन किया है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुआई वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति पहले ही गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश कर चुकी है।
‘शायद कुछ और तरीके हैं जिस पर ICC गौर करे’
तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने के लिए लार और पसीने का इस्तेमाल करते हैं। पसीने का अब भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन तेज गेंदबाजों का मानना है कि यह उतना प्रभावी नहीं है जितनी लार है। ली ने भारत के तेंदुलकर की ‘100एमबी’ ऑनलाइन ऐप से कहा कि शायद कुछ और तरीके हैं जिन पर आईसीसी गौर कर सकता है और गेंदबाजों की मदद कर सकता है। तेंदुलकर ने कहा कि शायद किसी नए पदार्थ का इस्तेमाल किया जाए जिस पर सभी की सहमति बने। जिससे बल्लेबाज भी खुश हों और गेंदबाज भी। तेंदुलकर ने साथ ही कहा कि जिन देशों में ठंड होती है वहां खेलने पर पसीने के इस्तेमाल का विकल्प भी नहीं होगा।
‘अंपायरों को गेंदबाजों को दो-तीन बार वॉर्निंग देनी चाहिए’
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों का उदाहरण देते हुए तेंदुलकर ने कहा कि आपको वहां पसीना ही नहीं आएगा। जब मैं 1992 में यॉर्कशर की ओर से खेला था तो मैं मई की शुरुआत में वहां गया था और वहां का मौसम बर्फीला था। मैं होव में हुए मुकाबले को नहीं भूल सकता, उस समय मैंने पांच कपड़े पहने हुए थे। ली ने साथ ही कहा कि अंपायरों को गेंदबाजों के खिलाफ नरम रुख अपनाना चाहिए और कोई कार्रवाई करने से पहले गेंद पर लार लगाने की स्थिति में गेंदबाज को दो या तीन चेतावनी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि अगर खिलाड़ियों को कहा जाएगा कि ऐसा नहीं करना है तो वे जानबूझकर ऐसा नहीं करेंगे लेकिन मुझे लगता है कि आदत के कारण ऐसा हो सकता है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…