आईपीएल, टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट पर मंडराया खतरा

After IPL T20 World Cup now this big cricket tournament is under threat 01वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण लंबे समय तक बंद रहने के बाद दोबारा चालू हुए खेल आयोजनों के बीच क्रिकेट ने फिलहाल बड़े आयोजन से दूरी ही बनाई हुई है. इस महामारी के कारण अप्रैल में आईपीएल (IPL) का आयोजन पहले ही टाल दिया गया था और फिलहाल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी संशय के ही घेरे में है. लेकिन अब एक और बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट पर इस महामारी के कारण खतरा मंडरा गया है.
भले ही लॉकडाउन के दौर के बाद किसी पहली इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सेदारी के लिए वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड पहुंच गई, लेकिन सामूहिक आयोजन को लेकर अभी संशय की ही स्थिति है.
एशिया कप टी20 के आयोजन पर नहीं हो पाया फैसला
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के कार्यकारी बोर्ड ने इस साल आयोजित किए जाने वाले एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट को लेकर फिलहाल फैसला टाल दिया है. सितंबर में संभावित इस टूर्नामेंट को एशियाई टीमों के लिए टी-20 वर्ल्ड कप के बढ़िया वार्मअप के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब संभावना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है. सूत्रों का कहना है कि एसीसी ने इस आयोजन पर आखिरी निर्णय करने से पहले आईसीसी (ICC) की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर निर्णायक फैसला कर लिए जाने का इंतजार करने की बात तय की है.
गांगुली ने भी लिया बैठक में हिस्सा
एसीसी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आयोजित की गई थी. इस बैठक की अध्यक्षता बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन (Nazmul Hassan) ने की थी. यह पहली महाद्वीपीय बैठक थी, जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने एसीसी कार्यकारी बोर्ड सदस्य और सचिव जय शाह (Jay Shah) ने पदेन अधिकारी के तौर पर हिस्सेदारी की. बैठक से जुड़े रहे एसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट को स्थगित किए जाने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन आगामी तारीखों को लेकर सहमति नहीं बनने से फिलहाल फैसला टाल दिया गया है.
पाक में आयोजन के कारण भी संशय
एशिया कप टी-20 की राह में इसका आयोजन स्थल भी आ रहा है. सितंबर में प्रस्तावित इस टूर्नामेंट की मेजबानी की बारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की है. ऐसे में अगर तय समय पर इसका आयोजन किया जाता है तो भारत के उसमें भागीदारी करने के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है. ऐसे में टूर्नामेंट किसी अन्य देश में कराना होगा, जिसका विरोध पाकिस्तान कर सकता है. इस कारण भी टूर्नामेंट के अधर में लटकने की संभावना है.
आयोजन स्थल पर रस्साकशी का नजारा सोमवार को बैठक के बाद एसीसी के अधिकृत बयान में भी दिखाई दिया, जिसमें कहा गया था कि बोर्ड ने एशिया कप 2020 के आयोजन के महत्व पर जोर दिया है. कोविड-19 महामारी के प्रभाव और परिणाम को देखते हुए एशिया कप 2020 के संभावित आयोजन स्थल के विकल्पों पर चर्चा की गई और फैसला किया गया कि समय आने पर अंतिम फैसला किया जाएगा.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…