भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में अफसर सहित तीन भारतीय सैनिक शहीद

Three Indian soldiers martyred along with officer in violent clash on Indo China borderसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के जवानों के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई हिंसक झड़प में अफसर सहित तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। इस दौरान चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की गई है।

सेना ने बताया है कि चीनी सैनिक भी मारे गए हैं। सैन्य सूत्रों के मुताबिक चीन के भी तीन सैनिक मारे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह ने सेना के वरिष्ठ नेतृत्व से झड़प के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आगे की योजना पर चर्चा की। बैठक में इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति से संबंधित तमाम पहलुओं पर बातचीत की गई।

सेना ने स्पष्ट किया है कि झड़प में दोनों ओर के सैनिक हताहत हुए हैं। हालाकि सेना ने चीन के सैनिकों के हताहत होने की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा है। सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि झडप के दौरान फायरिंग नहीं हुई है।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…