पीएम नरेंद्र मोदी:आज भारत में कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा संख्या इस महामारी से उबर चुके लोगों की है

PM Narendra Modi Today more than the active case of Corona in India the number of people who have recovered from this epidemicपीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या हो चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आज दूसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों को मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्यों में कोरोना की स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘जैसे-जैसे कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्वास्थ्य संसाधनों का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे हम सभी कोरोना मरीजों का उचित इलाज कर पाएंगे। इसके लिए हमें टेस्टिंग पर जोर देना होगा, जिससे कि हम टेस्ट कर सकें, मरीजों का पता लगा सकें और संक्रमित मरीजों को पृथक कर सकें।’

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में आज भी कुछ ही मरीजों के लिए वेंटिलेटर और आईसीयू की आवश्यक्ता पड़ रही है। समय पर जरूरी कदम उठाए गए, इसलिए आज हम इस महामारी के खिलाफ लड़ने और इसके संक्रमण के विस्तार को नियंत्रण करने में सक्षम हो सके हैं।’

उन्होंने कहा, तीन महीने पहले पूरी दुनिया पीपीई किट की कमी से जूझ रही थी। भारते का पास भी काफी कम किट थे। हम पूरी तरह बाहर से आयात करने पर निर्भर थे। लेकिन आज राज्यों को एक करोड़ से अधिक पीपीई किट और उतने ही N95 मास्क दिए जा चुके हैं।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…