सुशांत सिंह राजपूत को कुमार सानू ने दी श्रद्धांजलि

Kumar Sanu paid tribute to Sushant Singh Rajputअब दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने सुशांत को लेकर अपना दुख जाहिर किया है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश हिल गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस तरह दुनिया छोड़कर चले गए। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही कुमार सानू ने स्ट्रगलर्स को खास मैसेज दिया है।इसके बाद कुमार सानू ने नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ”नेपोटिज्म हर जगह है। ये आप हैं जो हमें बनाते हैं। कौन किसको बनाएगा, कौन किसे इस इंडस्ट्री से निकाल देगा, यह कोई तय नहीं कर सकता है। यह सब आपके हाथ में है। सारे आर्टिस्ट्स को आप ही बनाते हैं।”

वीडियो में उन्होंने कहा, ”मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। वे बहुत ही पॉजिटिव इंसान थे। एक बेहतरीन एक्टर थे। बहुत कम समय में उन्होंने इतना अच्छा काम किया। बॉलीवुड को बहुत सारे हिट फिल्में दीं। उम्र में वो मेरे बच्चे की तरह है। इस छोटी उम्र में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। मन अभी भी कह रहा है कि काश सुशांत ने ऐसा कदम नहीं उठाया होता। सुशांत की मौत से एक अलग ही क्रांति दिखाई दे रही है।”

सिंगर ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में या फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने के लिए जो लोग बाहर से मुंबई आते हैं। उन लोगों को मैं एक एडवाइज दूंगा। पहले आप मुंबई पहुंचते ही जॉब करना शुरू कर दो। उसके बाद आप स्ट्रगल करो। मैंने भी यही किया था। इससे आपको रहने और खाने की परेशानी नहीं होगी। इसके बाद आपको किसी के सामने झुकना नहीं पड़ेगा। आप अपना टैलेंट दिखा पाएंगे।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…