पिता-पुत्र की तमिलनाडु में पुलिस कस्टडी में मौत पर भड़के अश्विन-धवन, की न्याय की मांग

Ashwin Dhawan furious over father son death in police custody in Tamil Nadu demands justiceअश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि हर एक के लिए जिंदगी मायने रखती है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रूरता का यह कार्य न्याय के साथ किया जाता है और मुझे यकीन नहीं है कि न्याय जयराज एंड फेनिक्स के परिवार के लिए कोई भी हल होगा। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पुलिस हिरासत में कथित रूप से हुई पिता जयराज और उनके बेटे फेनिक्स की मौत के मामले में मृतक के परिवार वालों के लिए न्याय की मांग की है।
वहीं इस पर धवन ने ट्वीट कर लिखा कि तमिलनाडु में जयराज और फेनिक्स पर हुई बर्बरता के बारे में सुना। हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि परिवार को न्याय मिले।”
मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, जयराज और उनके बेटे फेनिक्स को लॉकडाउन के दौरान अपने मोबाइल की दुकान को निर्धारित समय से अधिक समय तक खुला रखने के कारण पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हिरासत में रहने के दौरान पुलिस ने उनके साथ क्रूरता की जिससे दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…